-->

Breaking News

वानखेड़े पर "पंड्या मैजिक", दो भाइयों से हारे नाइट राइडर्स

आईपीएल-10 का सातवां मुकाबला दो भाइयों के नाम रहा. रविवार की रात पांड्या ब्रदर्स ने मुंबई इंडियंस को इस सीजन में पहली जीत का तोहफा दिया. मुंबई ने कोलकाता नाइट राउडर्स को एक गेंद शेष रहते 4 विकेट से हराया. इसके साथ ही कलकाता की गुजरात पर 10 विकेट से पहली जीत की खुमारी उतर गई.

दोनों भाइयों का जबरदस्त खेल
23 वर्षीय हार्दिक पंड्या ने 11 गेंदों में 29 रनों की पारी में ताबड़तोड़ 2 छक्के और 3 चौके लगाए. और आखिरी ओवर में 12 रन बना मुंबई को जीत दिलाई. वह ओवर ट्रेंट बोल्ट का था. जबकि इससे पहले गेंदबाजी में 26 वर्षीय क्रुणाल ने कमाल दिखाया. उन्होंने अपने लेफ्ट आर्म स्पिन से 4 ओवर में 23 रन देकर 3 बेशकीमती विकेट हासिल किए.


सुर्खियों में भाइयों की जुगलबंदी
वानखेड़े पर भाइयों की जुगलबंदी सुर्खियों में रही. क्रुणाल ने मैच में तीन विकेट अपने नाम किए. जिनमें से दो विकेट तो उन्हें अपने छोटे भाई हार्दिक की मदद से मिले. कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर और यूसुफ पठान के कैच हार्दिक पंड्या ने लपके. यानी एक भाई ने गेंद डाली, दूसरे ने कैच पकड़ा.


आखिरी ओवर में पंड्या का जवाब नहीं
हार्दिक पंड्या आखिरी ओवर में गेंदबाजों पर टूट पड़ते हैं. पहले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ अशोक डिंडा के ओवर में उन्होंने 28 रन ठोक डाले थे. उस आखिरी ओवर में कुल 30 रन बने थे और डिंडा आईपीएल के आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए. जबकि कोलकाता के खिलाफ भी आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या का बल्ला चला.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com