-->

Breaking News

अटेर में कांग्रेस की जीत पर बोले सिंधिया- ऐसे ही संघर्ष जारी रखना है

भोपाल। अटेर विधानसभा उपचुनाव में कांटे की टक्कर में कांग्रेस के हेमंत कटारे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अरविंद भदौरिया को 857 मतों से हराकर इस सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा है। दोनों प्रत्याशियों के बीच आखिरी राउंड तक चले कड़े मुकाबले के बाद घोषित परिणाम में कटारे ने जीत हासिल की।

इस जीत के बाद से कांग्रेस में बधाइयों का दौर जारी हो गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीटर पर एक वीडियो जारी कर जीत के लिए जनता का आभार माना है। उन्होंले लिखा है कि अटेर उपचुनाव में जीत और कॉंग्रेस पर भरोसे के लिए अटेर की जनता का बहुत-बहुत आभार। हेमंत कटारे को इस जीत के लिए बधाई। जीत का श्रेय हमारे कार्यकर्ताओं को जाता है। इसी तरह हमे एकजुट होकर संघर्ष जारी रखना है।

गौरतलब है कि अटेर में वर्ष 2013 के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यदेव कटारे विजयी हुए थे। बाद में नेता प्रतिपक्ष बने सत्यदेव कटारे के निधन के कारण यहां उपचुनाव कराया गया। कांग्रेस ने कटारे के पुत्र हेमंत पर दांव खेला जबकि भाजपा के अनेक दावेदारों के बीच दबंग नेता अरविंद भदौरिया पार्टी का टिकट हासिल करने में सफल रहे। अटेर में भाजपा की ओर से वरिष्ठ मंत्री उमाशंकर गुप्ता के अलावा संगठन से जुड़े अनेक नेता सक्रिय थे। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभाव इस अंचल में माना जाता है। इस सीट पर विजय हासिल करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के साथ सहानुभूति लहर के अलावा सिंधिया और उनके समर्थकों ने भी पूरी ताकत झोंक दी थी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com