यहां हुआ था सहस्त्रार्जुन और परशुराम के बीच युद्ध पढ़िए पूरी खबर
भोपाल : भगवान परशुराम के बारे में यह प्रसिद्ध है कि उन्होंने तत्कालीन अत्याचारी और निरंकुश क्षत्रियों का 21 बार संहार किया। परशुराम ने रावण को हराने वाले सम्राट सहस्त्रार्जुन का संहार किया था। राजा सहस्त्रार्जुन महिष्मती साम्राज्य के शासक थे। वही महिष्मती जिसे आज महेश्वर के नाम से जाना जाता है।
महिष्मती नगर के राजा सहस्त्रार्जुन क्षत्रिय समाज के हैहय वंश के राजा कार्तवीर्य और रानी कौशिक के पुत्र थे । सहस्त्रार्जुन का वास्तविक नाम अर्जुन था। उन्होंने दत्तात्रेय भगवान को प्रसन्न करने के लिए घोर तपस्या की। भगवान दत्तात्रेय उसकी तपस्या से प्रसन्न हुए और उसे वरदान मांगने को कहा। तब सहस्त्रार्जुन ने दत्तात्रेय से 1 हजार हाथों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उसका नाम अर्जुन से सहस्त्रार्जुन पड़ा । इसे सहस्त्रबाहु और राजा कार्तवीर्य पुत्र होने के कारण कार्तेयवीर्य भी कहा जाता है ।
कहा जाता है महिष्मती सम्राट सहस्त्रार्जुन अपने घमंड में चूर होकर धर्म की सभी सीमाओं को लांघ चुका था। उसके अत्याचार व अनाचार से जनता त्रस्त हो चुकी थी। सम्राट सहस्त्रार्जुन ने एक युद्ध में रावण को पराजित कर उसे बंदी भी बना लिया था। वेद - पुराण और धार्मिक ग्रंथों को मिथ्या बताकर ब्राह्मणों का अपमान करना, ऋषियों के आश्रम को नष्ट करना, उनका बिना किसी कारण के वध करना, निरीह प्रजा पर निरंतर अत्याचार करना, यहां तक की उसने अपने मनोरंजन के लिए मद में चूर होकर अबला स्त्रियों के सतीत्व को भी नष्ट करना शुरू कर दिया था।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com