-->

Breaking News

आप का प्रदेशव्यापी किसान बचाओ आंदोलन शुरू, सरकार से किसान कर्ज़ माफी की मांग

भोपाल| मध्य प्रदेश में किसान कर्ज माफी और समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना किए जाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने राजधानी भोपाल में धरना प्रदर्शन किया| इसी के साथ 'आप' ने  'किसान बचाओ आंदोलन' की शुरुआत कर दी है| जिसके तहत पार्टी प्रदेश भर में 'आप की चौपाल' अभियान चलाएगी और किसान बचाओ यात्रा निकालेगी|

भोपाल स्थित  करोंद गल्ला मंडी पर आप प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया | जहाँ किसान बचाओ आंदोलन के पर्चे भी बांटे गए और किसानों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। 'आप' ने सरकार से किसान कर्ज माफी और समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना किए जाने की मांग की है| जिसके लिए प्रदेश भर में 'आप' आंदोलन करेगी| 

किसानों को संबोधित करते हुए आलोक अग्रवाल ने कहा जय जवान, जय किसान के नारे को सार्थक करने को जरूरत है। जिस तरह से जवान के शहीद होने पर हम व्यथित हो जाता है उसी प्रकार किसान के आत्महत्या करने पर हमे व्यथित होना चाहिए। सिर्फ नारा लगाने से किसान की जयकार नही होंगी।

उन्होंने शिवराज पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ शिवराज जय किसान बोलते है दूसरी तरफ किसान आत्महत्या कर रहा होता है। मध्य प्रदेश में रोज 4 किसान आत्महत्या करते है। उस पर उनका कर्ज़ माफ करने की जगह किसान कल्याण का 250 करोड रु बजट से कम कर दिया गया है। जब चंद उद्योगपतियों के 1 लाख 14 हज़ार करोड़ माफ किए जा सकते है तो किसान का कर्ज क्यों न माफ हो?

आप की चौपाल
किसान बचाओ आंदोलन के प्रथम चरण में आम आदमी पार्टी 'आप की चौपाल' अभियान चलाएगी। इस अभियान में  हर गांव में जा कर चौपाल आयोजित की जाएगी और किसान की समस्याओं को सुना जाएगा उन्हें कर्ज़ माफी और समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना किए जाने के इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

किसान बचाओ यात्रा
किसान बचाओ आंदोलन के दूसरे चरण में किसान बचाओ आंदोलन यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 1 मई से 11 जून तक चलेगी। इस यात्रा के दौरान प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल प्रदेश की सभी जिलों और 130 विधानसभाओ में किसान सम्मलेन करेगे। तत्पश्चात 7 जून को उज्जैन, 8 जून इंदौर, 9 ग्वालियर,10 जबलपुर और  11 जून को भोपाल में संभागीय किसान सम्मेलन आयोजित किए जाएगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com