नर्मदा यात्रा में शामिल होने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे जबलपुर
जबलपुर। नर्मदा यात्रा में शामिल होने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जबलपुर पहुंचे। यहां उनका स्वागत सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया। केंद्रीय राज्य मंत्री पीयूष गोयल, गायक कलाकार सुरेश वाडेकर भी उनके साथ मौजूद थे। रात में ग्वारीघाट में मुख्य कार्यक्रम हुआ, जिसमें सभी नेताओं ने संबोधित किया और नर्मदा के संरक्षण के लिए आवाज बुलंद की।
नर्मदा सेवा यात्रा का हर आम और खास साक्षी बना। संस्कारधानी को आज मां के स्वागत के लिए बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यात्रा का जगह-जगह स्वागत, आरती, नर्मदे हर के जयघोष से शहर गुंजायमान है। शहर के प्रमुख चौराहों-तिराहो पर मंच के साथ विशेष स्वागत किया जा रहा है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com