-->

Breaking News

विकेट के पीछे एक बार फिर धोनी ने किया कमाल

टीम इंडिया के क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी जब मैदान पर उतरते है तो उनके फैंस उनसे नज़रे ही नहीं हटा पाते। धोनी के खेल का हर कोई दीवाना है, जिस तरह से धोनी क्रिकेट खेलते है और ख़ासकर विकेट लेते है वह कमाल का है। विकेट के पीछे रहकर धोनी जो जादू कर देते है वह शायद ही कोई कर पाए। 


धोनी खिलाड़ियों को स्टंप की ओर देखे बिना ही रन आउट करने के अपने खास अंदाज़ के लिए भी जाने जाते हैं। आपको न्यूज़ीलैंड से होने वाली वन-डे सीरीज़ में उनका रन आउट तो याद ही होगा, उनका वो रन आउट आज तक कोई नहीं भूल पाया है, और एक बार फिर से धोनी ने आईपीएल के मैदान में विकेट के पीछे रहकर ऐसा कमाल किया कि देखने वाले बस देखते ही रह गए।

बुधवार को खेला गया पुणे और कोलकाता के बीच आईपीएल मैच 
बुधवार को राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल का 30वां मुकाबला खेला गया जिसमें केकेआर की टीम ने पुणे की टीम को 7 विकेट से हरा दिया।

पुणे की टीम ने की पहले बल्लेबाजी
इस मैच में पुणे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन अपनी खराब गेंदबाजी के कारण पुणे को हार का सामना करना पड़ा।



ख़ास कमाल नहीं कर पाई पुणे सुपरजाएंट 
पुणे सुपरजाएंट की तरफ से अजिंक्य रहाणे (46) और राहुल त्रिपाठी (38) से मिली अच्छी शुरुआत के साथ-साथ टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ (नाबाद 51) ने भी अर्धशतक लगाया लेकिन फिर भी टीम कमाल नहीं कर पाई।

धोनी भी कुछ कमाल नहीं कर पाए
पुणे की टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी बल्लेबाजी में कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पाए, लेकिन विकेटकीपिंग में एक बार फिर उन्होंने ऐसा कमाल किया कि दर्शक देखते ही रह गए।

लेकिन धोनी की विकेटकीपिंग ने उड़ाए सबके होश 
कोलकाता की पारी के दौरान तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे सुनिल नरेन को धोनी ने जिस तरह से रन आउट किया वह देखने लायक था।

इस तरह आउट किया सुनिल नरेन को 


शर्दुल ठाकुर की शानदार थ्रो पर धोनी ने बिना स्टंप को देखे ही पीछे गेंद मार दी और गेंद सीधा स्टंप पर लगी जिसकी बदौलत सुनिल नरेन रन आउट हो गए और उन्हें पवेलियन वापस लौटना पड़ा।

ट्विटर पर भी हुई धोनी की जमकर तारीफ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com