-->

Breaking News

IPL 2017 RCB Vs GL: विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स के सामने साख बचाने की चुनौती

आईपीएल-10 के 31 मैच में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सुरेश रैना आमने-सामने होंगे. विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी टीम को नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए बाकी बचे सभी छह मैच जीतने होंगे. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनका पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. दूसरी ओर सुरेश रैना की कप्तानी वाले गुजरात लायंस सात मैचों में केवल चार अंक के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है.

अब तक दोनों में चार मुकाबले हो चुके हैं. तीन में आरसीबी ने बाजी मारी, जबकि गुजरात एक ही मुकबला जीत पाया है.

आरसीबी के चोटी के तीन बल्लेबाज विराट कोहली (4 मैचों में 154 रन), क्रिस गेल (5 मैचों में 144 रन) और एबी डिविलियर्स (4 मैचों में 145 रन) बल्ले से ज्यादा कुछ नहीं कर पाए हैं.

गुजरात की टीम कप्तान रैना निर्भर
गुजरात की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पिछली जीत की रणनीति पर चलने की कोशिश करेगी. उस मैच में कप्तान सुरेश रैना ने 46 गेंदों पर 84 रन बनाए. रैना ने टूर्नामेंट में अब तक 275 रन बनाए हैं. लेकिन अन्य बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.

संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : क्रिस गेल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, केदार जाधव (विकेटकीपर), मंदीप सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, पवन नेगी, टाइमल मिल्स, सैमुअल बद्री, एस. अरविंद, यजुवेंद्र चहल

गुजरात लॉयंस : ब्रेंडन मैक्कुलम, एरोन फिंच, सुरेश रैना (कप्तान), जिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ड्वेन स्मिथ, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, एंड्र्यू टाय, बासिल थंपी, शुभम अग्रवाल, नाथू सिंह

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com