सर रविंद्र जडेजा IPL 2017 में इस मुकाबले से करेंगे वापसी
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स औऱ सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों लगातार दो मैचों में करारी शिकस्त मिलने के बाद गुजरात लायंस के लिए आईपीएल 10 में एक अच्छी खबर आई है। टीम के ऑलराउंडर और अहम खिलाड़ी रविंद्र जडेजा राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ होने वाले मैच में गुजरात की टीम में वापसी करेंगे।
गौरतलब है कि भारत के टेस्ट होम सीजन में लगातार 13 टेस्ट मैच खेलने के बाद बीसीआई की मेडिकल टीम ने जडेजा को आराम करने की सलाह दी थी। इस कारण वह गुजरात के लिए केकेआऱ और हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में नहीं खेल पाए थे।
रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान गुजरात के हेड कोच ब्रैड हॉज ने इंटरव्यू के दौरान जडेजा की वापसी की पुष्टि की। हालांकि दूसरे ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को अभी वापसी करने में अभी और समय लगेगा, जो हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान हैं।
ब्रैड हॉज ने कहा कि “ मैं ब्रावो के बारे में अभी कुछ पक्का नहीं कह सकता लेकिन जडेजा अगले मैच से टीम में वापसी कर रहे हैं। जडेजा के नाम होने से टीम को जरूर नुकसान हुआ है। वह ऐसे खिलाड़ी है, जिनकी जगह कोई औऱ नहीं ले सकता। वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिल्डिंग तीनों करते हैं। हमें उम्मीद है की जडेजा की वापसी से काफी फर्क पड़ सकता है।“
गुजरात लायंस अपना अगला मुकाबला राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ 14 अप्रैल को खेलेगी।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com