-->

Breaking News

चुनाव आयोग धृतराष्ट्र बन गया, कहीं EVM गड़बड़ी में शामिल तो नहीं: CM केजरीवाल

नई दिल्ली: यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा लगातार सुर्खियों में है. श्रीनगर लोकसभा सीट और 9 विधानसभा सीटों पर कल खत्म हुए उप चुनावों के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर ईवीएम में गड़बड़ी के मुद्दे को जोरशोर से उठाया है. केजरीवाल ने कहा कि ईवीएम में बहुत शातिर तरीके से गड़बड़ी की जा रही है और चुनाव आयोग धृतराष्ट्र बन गया है. केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग के मुताबिक कल हुए उपचुनाव में धौलपुर में ऐसी 18 मशीनें मिली है जिनसे छेड़छाड़ हुई है.

इस मुद्दे पर केजरीवाल का कहना है कि उन्हें शक हो रहा है कि यह सब कहीं चुनाव आयोग के इशारे पर ही तो नहीं हो रहा. दिल्ली के सीएम ने कहा, “18 मशीनों की गड़बड़ी का मतलब 10 फीसदी वोटिंग गड़बड़ हुई है.”
केजरीवाल ने अपने दावे में मजबूत ढ़ंग से पेश करते हुए कहा, “मैं भी इंजीनियर हूं. आईआईटी से पढ़ा हूं. यह गड़बड़ी नहीं मशीन से छेड़छाड़ है. यह बहुत शातिर तरीके के किया जा रहा हैं. चुनाव आयोग धृतराष्ट्र बन गया है.”

केजरीवाल ने कहा कि कोई भी बटन दबाने पर बीजेपी को ही वोट जा रहा है. एमसीडी में भी राजस्थान से मशीनें मंगवाई जा रही है जिनमें गड़बड़ी पहली ही साबित हो चुकी है. उन्होंने दावा किया कि ईवीएम में गड़बड़ी नहीं है इनका सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामिंग, कोड बदला गया है.

इस मामले में चुनाव आयोग को लपेटते हुए दिल्ली के सीएम ने कहा कि चुनाव आयोग जांच के लिए तैयार नहीं हैं. सवाल उठता है कि कहीं चुनाव आयोग भी तो इसमें मिला नहीं हुआ है.

उनका कहना था कि चुनाव आयोग ने भिंड के मामले में क्लीन चिट दे दी थी जबकि तमाम पत्रकारों के सामने गड़बड़ी देखने को मिली थी. केजरीवाल का कहना है कि ईवीएम बदलने से समाधान नहीं निकलेगा.
दिल्ली के सीएम का कहना है कि नए सॉफ्टवेयर से ऐसी गड़बड़ी हो रही है कि बटन दबाने पर लाइट तो जलती है लेकिन पर्ची (VVPAT) में बीजेपी की निकल रही है. उनका कहना है कि चुनाव आयोग धृतराष्ट्र बन गया है जो बीजेपी को सत्ता में पहुंचाना चाहता है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com