रिलायंस Jio सिम की तरह ही फ्री होगा जियो का DTH!
मुंबई। रिलायंस जियो आने वाले वक्त में DTH (डायरेक्ट टू होम) सर्विस भी दिया करेगा। उसके सेट बॉक्स की कुछ फोटोज भी लीक हुई हैं। इतना ही नहीं उसके प्लान, वेलकम ऑफर के बारे में भी सोशल मीडिया पर बात की जा रही है। कहा जा रहा है कि रिलायंस की तरफ से वेलकम ऑफर भी दिया जाएगा। ठीक वैसा ही जैसा कि सिम के साथ दिया गया था। इसमें भी काफी कुछ फ्री मिलने की उम्मीद है।
जानिए रिलायंस की DTH सर्विस के बारे में बाकी जानकारी –
क्या होगा वेलकम ऑफर: रिलायंस जियो की DTH सर्विस के वेलकम ऑफर में 90 दिनों की फ्री सर्विस मिल सकती है। इसको कंपनी प्रमोशन के तौर पर इस्तेमाल करेगी। फिर अगर कस्टमर सर्विस से संतुष्ट होगा तो ही उससे पैसे लिए जाएंगे। ठीक वैसे ही जैसे सिम के वक्त किया गया।
वेलकम ऑफर के बाद क्या होगा चार्ज: रिलांयस अपनी DTH सर्विस के लिए 180-200 रुपए प्रति महीना चार्ज कर सकता है। अबतक बाकी किसी DTH सर्विस के लिए 200-250 रुपए देने होते हैं। जानकारी के मुताबिक, इसमें 300 चैनल चलाने को मिलेंगे जिसमें HD भी शामिल होंगे। इंग्लिश टीवी सीरीज Flash, Game of thrones आदि को भारत में दिखाने के लिए यूएस ब्रॉडकास्टर से बातचीत भी चल रही है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com