-->

Breaking News

हमीदिया अस्पताल में कर्मचारियों का प्रदर्शन, डॉ मरावी को हटाने की मांग

भोपाल|  हमीदिया अस्पताल में मुख्यमंत्री के दौरे के बाद भी व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं| बल्कि सीएम के दौरे के बाद व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए बनाए गए नए अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी को लेकर जीएमसी कर्मचारियों और नर्सो में आक्रोश है| उनका आरोप है कि डॉ मरावी महिला स्टाफ से अभद्रता और अश्लीलता करते हैं| कर्मचारियों और नर्सों ने डॉक्टर मरावी को हटाने की मांग की है और ऐसा नहीं करने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है|

हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी को हटाने के लिए पिछले दिनों भी नर्सेस एसोसिएशन ने हड़ताल की थी| अब एक बार फिर कर्मचारियों और नर्सों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला है| कर्मचारियों का कहना है कि  अस्पताल में लचर व्यवस्थाओं के लिए यहाँ के सभी कर्मचारिओं को जिम्मेदार माना जाता है जबकि अधीक्षक की कार्यशैली पर कोई कार्रवाई नहीं होती है| अधीक्षक महोदय द्वारा यहाँ के नर्सिग केडर सहित सभी वर्ग के कर्मचारियों के लिए बहुत ही अपमानजनक शब्द कहे जाते हैं| वहीं जब नर्सिंग स्टाफ द्वारा अपनी समस्याओ को अधीक्षक के समक्ष रखने की कोशिश की गयी तो उन्होंने सुनने से भी इंकार कर दिया| मरीजों के साथ भी अधीक्षक दुर्व्यवहार करते हैं और महिला स्टाफ से अभद्रता और उनके लिए अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हैं| अस्पताल के सभी कर्मचारियों और नर्सों ने डॉक्टर मरावी को हटाने की मांग की है और ऐसा नहीं करने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है|

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com