शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई
कामतेश्वर तिवारी
रीवा। इन दिनों एक बार फिर शहर की यातायात व्यवस्था बद से बदतर हो गई हैं। शहर के मुख्य मार्गो पर घंटो जाम लगता हैं। शादी विवाह होने के कारण लोगो का सबसे ज्यादा शहर में ही आवागमन होता हैं परंतु जाम लगने से लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। यातायात पुलिस की अकरमंगता इसका कारण बनी हुई हैं। देखने मे मिलता हैं कि यातायात कर्मी पान ठेलों, सब्जी की दुकानों, फल विक्रेताओं के ठेलों में वसूली करते नजर आते हैं। सबसे ज्यादा समस्या का कारण जहां शहर की आधी दुकानदारी शहर की पटरियों में होती हैं इसी तरह बेलगाम ऑटो कतारवद्ध सड़को पर जाम लगा देते हैं।
रीवा शहर को महानगर बनाने की तर्ज पर शाशन द्वारा विकास कार्य किये जा रहें हैं लेकिन शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था इसमे बाधा बन रहीं हैं। पूरी की पूरी यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। D.S.P. से लेकर थानाप्रभारी यातायात सुधारने चक्कर तो लगाते रहते हैं फिर भी यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं होना चिंता का विषय हैं।
केवल दो पहिया वाहन चेकिंग लगाने से यातायात व्यवस्था में सुधार होने वाला नहीं हैं। इसके लिए जहां ठेला वालों को हॉकर्स कार्नर में भेजा जाना चाहिए और ऑटो वाहनों का रूट तय किया जाए जिससे सुधार होने के कयास लगाए जा रहें हैं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com