-->

7 फेरे लेने के बाद दिव्यांग दुल्हन को व्हील चेयर पर बिठाकर घर ले गया दूल्हा

राजगढ़ : एमपी के राजगढ़ में दूल्हा सात फेरे लेने के बाद दिव्यांग दुल्हन को व्हील चेयर पर बिठाकर घर ले गया। इस विवाह समारोह में शामिल जोड़ों ने खुशी जाहिर करते हुए पति संग स्मार्ट फोन से सेल्फी भी ली। 

राजगढ़ शहर में मंगलभवन में दिव्यांग के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह के फ्लेक्स पर एल्डरमेन के फोटो नहीं होने से दो घंटे तक विवाह समारोह की रस्में रोक दी। नपा कर्मचारी राकेश शर्मा जब दूसरा फ्लेक्स बनवाकर लाए तब विवाह की रस्में शुरू हुईं। इस दौरान दिव्यांग परेशान होते रहे।

विवाह बंधन में बंधने आई कांता ने खिसक-खिसककर अग्नि को साक्षी मान पति देवी लाल सेन के साथ सात फेरे लिए। जब यह नजारा कलेक्टर तरुण पिथौड़े ने देखा तो उन्होंने व्हीलचेयर मंगाई। इस पर दूल्हे ने दुल्हन को बैठाया और डाेली की तरह इसी चेयर पर बैठाकर दुल्हन को घर ले गया। इस विवाह समारोह में शामिल जोड़ों ने खुशी जाहिर करते हुए पति संग स्मार्ट फोन से सेल्फी भी ली। दूल्हे उपहार में मिले मंगलसूत्र दुल्हन के गले में डालकर एक-दूजे के हुए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com