किसान संघ का आंदोलन स्थगित, अब 8 रुपए किलो खरीदा जाएगा प्याज
उज्जैन। अपनी फसलों के सही दाम नहीं मिलने से नाराज किसानों का आंदोलन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा के बाद स्थगित कर दिया है| सीएम और किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित की बंद कमरे में बैठक हुई जिसमे सहमति बन गई है| सीएम ने घोषणा करते हुए कहा है कि किसानों से प्याज आठ रुपए किलो में खरीदा जाएगा| इसके लिए 30 जून तक का समय दिया गया है| चर्चा के बाद भारतीय किसान संघ ने आंदोलन को स्थगित कर दिया है|
यह मांगें मानी
-आंदोलन के दौरान किसानों पर लगे प्रकरण वापस होंगे
-मूंग समर्थन मूल पर खरीदा जाएगा
-प्याज आठ रुपए किलो खरीदी जायेगी
-मंडी में 50% नकद लेनदेन होगा और 50% आरटीजीएस होगा।
-बिचोलियो पर नकेल कसी जायेगी
--बीमा योजना ऐच्छिक की जायेगी
-इंदौर के कृषि महाविद्यालय की भूमि पर हाईकोर्ट भवन बनाया जा रहा है उसके निर्माण पर रोक लगाने की बात रखी, उसे भी माना
इससे पहले प्रदेश भर में किसानों ने आंदोलन किया है| प्रदेश के कई जिलों में इस आंदोलन ने हिंसक रूप भी ले लिया जिसमे कई पुलिस कर्मी घायल हुए| बीती रात इंदौर में भी जमकर पत्थरबाजी हुई और सीहोर में भी किसानों और पुलिस की झड़प हुई थी| जिसको देखते हुए सीएम ने चर्चा की और किसानों की मांग पर निर्णय लिया| आंदोलन के दौरान दूध फल सब्जी सड़कों पर फेंके गये| कई जगह स्थिति भयावह हुई | वहीं शहर तक दूध सब्जी न पहुँच पाने से महंगे दाम में सब्जी बिकने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा| कई जगह दूध की किल्लत ने भी लोगों को परेशान किया|
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com