आप जानते है भारत महान क्यों है?
स्वामी विवेकानंद कहते थे भारत की महानता का पहला कारण ये है की भारत ने दुनिया भर के शरणार्थियो को पनाह दी है।चाहे वो हिन्दू हो या मुस्लिम।या कोई अन्य धर्म।लेकिन आज वे ही लोग अपना अलग मुल्क बनाकर भारत के जवानो का सर कलम कर रहे है अमरनाथ में श्रद्धालुओं पर गोलियां बरसा रहे है और कोई कुछ नही कर पा रहा। हर आतंकी हमले पर सरकार का यही बयान होता है की वो ठोस कदम उठाएगी और जो हुआ उसकी सरकार कड़ी निंदा करती है।शायद सरकार की इस कड़ी निंदा से आतंकवादी डरकर भाग जायेगे।आज वे ही लोग भारत का अस्तित्व खत्म करना चाहते है जो पहले खुद इस भारत का हिस्सा थे।पहले भारत हिंदुस्तान नही था।भारत हिंदुस्तान तब हुआ जब भारत का एक हिस्सा पाकिस्तान में बदल गया और आज वही पाकिस्तान भारत का एक और हिस्सा हमसे छीनना चाहता है।।।क्या कोई कुछ नही कर सकता।अब कहाँ है वो बड़ी बड़ी बातें करने वाले राजनेता।अब धीरे धीरे सब समझ आने लगा है की जो देश के अंदर की समस्याये नही सुलझा सकते वो पाकिस्तान से क्या लड़ेंगे।यहाँ सैंकड़ो किसान फाँसी लगाकर जान देते है। यहाँ हर रोज़ देश की आबरू लुटती है।लेकिन ये बड़े बड़े राजनेता आपस में लड़ने में लगे रहते है एक दूसरे पर आरोप लगते रहते है। एक दूसरे के खिलाफ सबूत बटोरते रहते है। सारे क्राइम ब्रांच के अफसर बने हुए है।किसी को न इस देश की चिंता है।न यहाँ के लोगो की। सबको ज्यादा से ज्यादा वोट चाहिए। और लड़ने के लिए रोज़ नए मुद्दे चाहिए।अव वर्तमान स्थिति ऐसी हो गयी है की समस्याएं कम होने की बजाये उत्पन्न की जा रही है।
आखिर कब तक चलेगी ये हिन्दू मुस्लिम की लड़ाई??
क्यों हमारा कश्मीर हमसे छुड़ाना चाहते है? क्यों रोज़ भारत के जवान अपनी जान गवांते है?? लड़ाई सरहद पर होती है और आक्रोश में दंगा भारत के अंदर होता है। और फिर शुरू हो जाता धर्म का महायुद्ध।आखिर कब लोगो को यह समझ आएगा की सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है। जो बचपन में साथ खेल करते थे वे आज एक दूसरे का खून बहा रहे है और इन सबका कारण है आतंकवाद।जब तक आतंकवाद को जड़ से खत्म नही किया जायेगा तब तक ऐसे ही धर्म युद्ध होते रहेंगे और धर्म के ठेकेदार यूँ ही सबको भड़काते रहेंगे। तो क्यों न आपस की लड़ाई छोड़ कर आतंकवाद पर ध्यान दिया जाय। ताकि देश के जवान और जनता आतंकियों के हाथो न मारे जाय।
शिवांगी पुरोहित- स्वत्रंत लेखक
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com