-->

Breaking News

BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऐलान, सिंधिया परिवार के खिलाफ करेंगे बड़ा खुलासा


एमपी ऑनलाइन न्यूज़, गुना : 
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रभात झा लम्बे समय से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और सिंधिया परिवार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। एक बार फिर उन्होंने सिंधिया पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि वो जल्द ही सिंधिया परिवार पर बड़ा खुलासा करेंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि एक कांग्रेस नेता भी हमारे साथ शामिल होकर सिंधिया परिवार द्वारा जमीनों पर किये गए कब्जों पर 10 दिनों तक खुलासा करेंगे।

दरअसल रविवार को गुना के मानस भवन में दीनदयाल उपाध्याय पर केंद्रित व्याख्यानमाला में  राज्यसभा सांसद प्रभात झा  आये हुए थे| जहाँ पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि वे सबूतों के साथ बताएंगे कि सिंधिया ने कितनी सम्पत्ति पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर राजघराने के प्रति दलितों की जो भावनाएं रही हैं श्री सिंधिया ने हमेशा उसका शोषण किया है। उन्होंने श्री सिंधिया को दलित विरोधी बताया। अशोकनगर के मामले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि गंगाजल वाला बयान देने वाले नेता को तो पार्टी से हटा दिया गया, लेकिन जिसके कारण यह बात कही गई वह अब भी पार्टी में हैं। 

झा ने दावा किया है कि वे 22 अगस्त को कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि वे लगातार 10 दिन तक भोपाल में प्रेस के सामने सिंधिया की संपत्ति के तमाम दस्तावेज पेश करेंगे। इस दौरान उनके साथ एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी रहेंगे। उन्होंने इसका संकेत भी दिया है कि कांग्रेस का कोई बड़ा नेता भाजपा में शामिल हो सकता है। झा के बयान के बाद सियासत गरमा गई है| जमीनों पर कब्जे को लेकर झा लगातार सिंधिया पर हमला बोलते आ रहे हैं। उन्होंने कई बार सबूत पेश करने की बात कही है। इस बार उन्होंने तारिख का भी एलान किया है। जिसके अनुसार भोपाल में 22 अगस्त को झा सिंधिया को लेकर बड़ा खुलासा करेंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com