12 दिन से अनशन पर बैठी मेधा पाटकर को लिया हिरासत में
एमपी ऑनलाइन न्यूज़, धार।
जिले के ग्राम चिखल्दा में पिछले कई दिनों से आंदोलन नेत्री मेघा पाटकर सहित अन्य लोगों का अनशन जारी था। बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे। तथा लंबे संघर्ष के बाद मेधा पाटकर सहित अन्य अनशनकारियों को मौके से उठा लिया गया है। हालांकि पुलिस द्वारा उठाने के पहले आंदोलन स्थल पर काफी हंगामा हुआ। किंतु प्रशासन ने सख्ती से सभी आंदोलनकारियों से निपटा गया। बताया जा रहा है, सभी अनशनकर्ताओं को यहां से इंदौर अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया जा रहा है। वहीं पूरे क्षेत्र में पुलिस व प्रशासनिक अमला बड़ी संख्या में मौजूद है। साथ ही पुलिस जब अंदर घुस रही थी, तब आंदोलन कारियों व पुलिस में झडप भी हुई थी।
मेघा पाटकर ने चर्चा में बताया कि सरकार ने आज 12 वे दिन के अनशन पर बैठे 12 सदस्यों को गिरफ्तार करके जवाब दे रही है। ये कोई हिसंक प्रदर्शन नहीं है, मोदी व शिवराज के राज में एक गहरा संवाद नहीं हुआ, जो हुआ उसका जवाब नहीं मिला है। आकंड़ों का खेल व कानून का उल्लंघन किया गया है। आज पुलिस व पानी को लाकर किया बल प्रयोग किया जा रहा है। हम लोग इसे गांधी के सपनों की हत्या मान रहे व बाबा के संविधान को नहीं मानने वाले आज सरकार में बैठे है, जो हो रहा है, यह सभी इससे स्पष्ट हो गया है। अब जवाब समाज को देना होगा। प्रकृति साथ दे रही है, गुजरात में अच्छा पानी है।
उल्लेखनीय है कि मेधा 12 दिन से धार जिले के चिखलदा गांव में अनशन पर बैठी हुई थी । उनके साथ 10 और लोग भी अनशन पर थे । इन सभी की हालत खराब हो रही थी।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी ट्वीट के जरिये मेधा से अनशन खत्म करने की अपील की है। इसी अपील के बाद इंदौर के आयुक्त संजय दुबे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजय शर्मा तथा कुछ अन्य अधिकारी संत भय्यू जी महाराज को साथ लेकर मेधा से बात करने चिखलदा पंहुचे थे। मेधा ने साफ कह दिया है था कि मांगे पूरी होने तक उनका अनशन जारी रहेगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com