-->

Breaking News

रोती मासूम के मां-बाप पर बरसे युवराज सिंह, कहा...

www.mponlinenews.com

नई दिल्ली : शिखर धवन और विराट कोहली के बाद सोशल मीडिया पर रोती हुई बच्ची के वायरल वीडियो पर अब युवराज सिंह का गुस्सा भी फूट गया है. दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला एक छोटी सी बच्ची को पढ़ाते वक्त महिला डांट भी रही है और थप्पड़ भी लगा रही है. आंखों में आंसू लिए बच्ची हाथ जोड़कर लगातार प्यार से समझाने की विनती करते दिख रही है. विराट कोहली और शिखर धवन ने इस बच्ची के मां-बाप पर अपना गुस्सा जाहिर किया था. अब विराट और शिखर के बाद युवराज सिंह भी इस मासूम के मां-बाप पर जमकर बरसे हैं. 

युवराज सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मासूस बच्ची के वीडियो को शेयर करते हुए एक गंभीर पोस्ट लिखा है. युवराज ने लिखा है- क्या ऐसे आप अपने बच्चे को परवरिश दे रहे हैं? ये शर्मनाक है और माता-पिता का अपने ही बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार करना बेहद परेशान करने वाला है. आपको अपने बच्चे को प्यार और लगाव देने की जरुरत है ताकि आप उन्हें बेहतर बना सकें. इस बच्ची के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त के बाहर है. 

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस बच्ची को पढ़ाया जा रहा है. इस बच्ची की उम्र 2-3 साल के बीच लग रही है. इसे 1 से 5 तक की गिनती याद करवाई जा रही है. इस दौरान बच्ची रो-रोकर सुना रही है. बीच में बच्ची एक जगह गिनती भूल जाता है तो उसे थप्पड़ लगाया जाता है. बच्ची रो-रोकर, हाथ जोड़कर प्यार से पढ़ाने की गुजारिश भी कर रही है.  

इस वीडियो को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. विराट और शिखर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपना गुस्सा भी जाहिर किया था. 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com