भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर बोले सौरव गांगुली
कोलकाता: भारतीय क्रिकटे टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को कहा कि तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के बगैर ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मेजबान भारत को हरा पाना आसान होगा. उल्लेखनीय है कि सितम्बर में शुरू हो रहे भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया मेजबान टीम के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टार्क की अनुपस्थिति से विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को मिलने वाले फायदे के बारे में गांगुली ने कहा, "भारत में ही भारतीय टीम को हरा पाना आसान नहीं होगा.
गौरतलब है कि रविवार से भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज कर रही है. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ एक टी-20 मैच खेला जाएगा. इससे पहले भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से मात दी थी. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की जीत को लेकर आश्वस्त गांगुली ने कहा कि निश्चित तौर पर एक बार फिर भारतीय टीम श्रीलंका का सूपड़ा साफ करेगी.
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com