-->

Breaking News

स्तनपान पर केन्द्रित क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न


एमपी ऑनलाइन न्यूज़ रिपोर्टर राज पंत
गुना। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर यहां शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में बालिकाओं की एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस क्विज प्रतियोगिता में 3 बालिकाओं पर एक बैच बनाकर कुल 5 बैचों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसके अन्तर्गत उनसे स्तनपान, सामान्य ज्ञान विषयों पर विभिन्न प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता आयोजन के अवसर पर पर्यवेक्षक श्रीमती भविता भटनागर ने स्तनपान का महत्व प्रतिपादित करते हुए कहा कि जन्म के तुरंत बाद एवं अगले 6 माह तक माता को बच्चे को सिर्फ स्तनपान ही कराना चाहिए एवं 6 माह के पश्चात स्तनपान के साथ ऊपरी आहार देना शुरू कर देना चाहिए। सभी बालिकाओं को समझाईश दी गई कि किस तरह से वह अन्य लोगों में मास्टर ट्रेनर के रूप में लोगों को स्तनपान की काउंसलिंग कर सकती हैं। क्विज के साथ-साथ सभी बालिकाओं को समझाया गया कि शिशु मृत्यु दर एवं कुपोषण को शत प्रतिशत स्तनपान के माध्यम से कम किया जा सकता है।

अंत में प्रतियोगिता का समापन करते हुए विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती आरती श्रीवास्तव द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर 200 छात्राओं समेत पर्यवेक्षक कु. प्रियंका पचौरिया एवं श्रीमती गिरजा जाटव भी उपस्थित थीं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com