निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के कलेक्टर ने दिए एस.डी.एम. को निर्देश
एमपी ऑनलाइन न्यूज़ रिपोर्टर राज पंत
गुना। कलेक्टर श्री राजेश जैन ने जिले के कुछ हिस्सों में सम्पन्न होने जा रही त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकाय की चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने ये निर्देश यहां चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए सम्पन्न हुई विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कैलाश वानखेड़े भी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने अनुविभागीय दण्डाधिकारियों, मुख्य कार्यपालन अधिकारियों जनपद एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी डूडा से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। सेक्टर मजिस्ट्रेटों की डॠूटी लगाई जा चुकी है। लिहाजा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था रखने हेतु कारगर कदम उठाए जाए।
कलेक्टर ने समय पर मतदान दलों का गठन करने के अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतों की गिनती के लिए मतगणना स्थलों पर माकूल इंतजाम किए जाएं। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को गंभीरता से सम्पन्न कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि मतदान कराने हेतु गुना से मशीनें दी जाएंगी। रेण्डम प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी को हिदायत दी गई कि स्कूलों में मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, इसलिए उनको साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ व्यवस्थित एवं खुला रखा जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि मतदान कराने के लिए मतदान दल 10 अगस्त 2017 को मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होंगे। संभागीय यंत्री म.प्र. वि. मण्डल को हिदायत दी गई कि मतदान दिवस को विद्युत की सतत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने पर जोर दिया गया। बैठक में अनुविभागीय दण्डाधिकारियों, मुख्य कार्यपालन अधिकारियों जनपद समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनके उत्तरदायित्वों से अवगत कराया गया।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com