यादव समाज के श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह में शामिल हुये उद्योग मंत्री
रीवा : मानस भवन में यादव समाज द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, महापौर ममता गुप्ता, यादव समाज के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, भूपेन्द्र सिंह यादव, मनोज यादव सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के शरण में जाकर ही इस भवसागर को पार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह यादव समाज द्वारा भाईचारे के साथ निरन्तर ही मनाया जाता रहा है। समाज के लोगों से मिलकर आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने समाज के लोगों से एकता बनाये रखने का आव्हान किया। मंत्री श्री शुक्ला ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण सबको सदबुद्धि दें और देश-प्रदेश निरन्तर विकास की दिशा में आगे बढ़ता रहे।
महापौर ममता गुप्ता ने श्रीकृष्ण की बातों को जीवन में उतारने का आव्हान किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि श्री शुक्ल सहित अन्य अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात स्वागत गीत और रघुवीर शरण द्वारा भजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com