-->

Breaking News

फीस को लेकर होमियोपैथी के छात्र हो रहे है परेशान

भोपाल: होम्योपैथिक के 55 छात्र-छात्राओं द्वारा PG होम्योपैथिक स्नात्कोत्तर पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा 2016 पास करने के बाद शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय भोपाल में पीजी पाठ्यक्रम के लिए एडमिशन लिया था। छात्र एडमिशन के एक महीने बाद से अभी तक फीस निर्धारण मे लगे हुए है। इस संबंध में छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य समेत विभागीय आला अधिकारियों और मंत्री तक को ज्ञापन सौंप जा चुका है। लेकिन इनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है, वहीं छात्रों का कहना है कि अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम विद्यालय परिषद में धरने पर बैठेंगे। छात्रों का कहना है कि यह हमारे  भविष्य की बात है अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो 6 मई 2017 को एक दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे। हड़ताल की जानकारी मिलते ही आयुक्त शिखा दुबे ने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की। इस दौरान आयुक्त शिखा दुबे ने कहा कि आपकी समस्याओं का निराकरण करुंगी, पर यह आज तक नहीं हो पाया है। छात्रों का कहना है कि हमारी फीस कम नहीं की गई तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com