-->

Breaking News

आ रहे हैं मुख्यमंत्री शिवराज, रोड शो की तैयारियां


एमपी ऑनलाइन न्यूज़ ग्वालियर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम अंचल के दौरे पर आ रहे हैं। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की जोरदार तैयारियां जारी हैं। दरअसल यहां दो स्थानों पर होने जा रहे निकाय चुनाव में पार्टी पूरी ताकत झौंकने जा रही है। इसी सिलसिले में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज डबरा और कैलारस में जंगी रोड शो करने जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ केन्द्रीय ग्रामीण एवं शहरी विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे। 

रोड शो को लेकर बीजेपी ने ग्वालियर और मुरैना जिले की स्थानीय इकाईयों के साथ-साथ पार्टी के विभिन्न मोर्चों को भी काम पर लगा दिया है। सीएम के रोड शो के दौरान बीजेपी के स्थानीय सांसद, विधायकों व दीगर जनप्रतिनिधियों सहित अंचल के कई मंत्रियों की मौजूदगी भी रहने वाली है। इनके अलावा पार्टी के कुछ प्रदेश पदाधिकारियों के भी रोड शो में शामिल होने के लिए यहां पहुंचने की उम्मीद है।

कैलारस में रोड शो के बाद पहुंचेंगे डबरा
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह दोपहर 2.05 पर ग्वालियर पहुंचने वाले हैं। यहां से 4.30 बजे कैलारस में आयोजित रोड शो में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6.10 पर डबरा में उनका जंगी रोड शो होने जा रहा है। डबरा से लौटकर रात लगभग 8 बजे वह ग्वालियर आ जाएंगे और यहां से रात्रि 9.15 पर वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे। 

नरेन्द्र सिंह सुबह से मैदान में 
केन्द्रीय ग्रामीण एवं शहरी विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर आज सुबह से ही भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए निकल चुके हैं। सुबह उन्होंने चांदपुर, सुगर फैक्ट्री, बरेठा और इटायल में जनसंपर्क किया। इसके बाद शहनाई गार्डन में कार्यकर्ता मिलन के बाद कैलारस में होने वाले सीएम के रोड शो में शामिल होने पहुंचेंगे। यहां से शाम को वापस डबरा पहुंचकर रोड शो में शिरकत करने का कार्यक्रम है। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com