-->

Breaking News

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत


एमपी ऑनलाइन न्यूज़, ग्वालियर
बोलेरो की टक्कर से घायल युवक ने आखिरकार इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाइक सवार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान हो चुकी है। पुलिस ने वाहन के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।  सिरौल थाना पुलिस के मुताबिक मोहनपुर का रहने वाला विनय कुमार जाटव बीती 7 जुलाई को अपने भाई ओमप्रकाश के साथ बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहा था। हाईवे पर बाइक में पीछे से आई बोलेरो एमपी06बीए1030 ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ओमप्रकाश गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में रैफर किया गया। यहां बीते रोज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जेएएच के डैड हाउस में रखवा दिया है। वही बोलेरो के अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279, 337 व 304ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com