आधार नम्बर की रसीद उपलब्ध कराने पर ही उचित मूल्य दुकानों पर मिलेगा राशन
एमपी ऑनलाइन न्यूज़ रिपोर्टर राज पंत
गुना। शासकीय उचित मूल्य दुकानों से राशनकार्डधारियों को माह अगस्त 2017 में तभी राशन प्राप्त होगा, जब वे उचित मूल्य दुकानों को आधार नम्बर की छायाप्रति मय समग्र परिवार आईडी के उपलब्ध करा देंगे।
कलेक्टर राजेश जैन ने जिले के समस्त कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे माह अगस्त 2017 से आधार विहीन पात्र परिवारों से राशन वितरण के समय उचित मूल्य दुकानों पर अथवा ग्राम पंचायत स्तर पर आधार नम्बर की छायाप्रति मय समग्र परिवार आईडी के प्राप्त करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने इन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं को यह निर्देश दें कि वह माह अगस्त 2017 में जिन हितग्राहियों के डाटा बेस में आधार नम्बर की प्रविष्टि नहीं है, उनको राशन का वितरण आधार नम्बर की छायाप्रति लेने के पश्चात ही करें। आधार नम्बर के बिना उन्हें राशन का वितरण ना किया जाए।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com