-->

Breaking News

स्वाईन फ्लू के प्रति ऐहतियातन सतर्कता बरतने की नागरिकों से अपील


एमपी ऑनलाइन न्यूज़ रिपोर्टर राज पंत 
गुना।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गुना डॉ. रामवीर सिंह रघुवंशी ने स्वाईन फ्लू बीमारी के प्रति ऐहतियातन सावधानी बरतने की नागरिकों से अपील की है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि स्वाईन फ्लू बीमारी का वायरस संक्रमणकारी है। सामान्यत: इसका संक्रमण संक्रमित व्यक्ति की छींक या खांसी के संपर्क में आने के कारण होता है तथा स्वाईन फ्लू का संक्रमण जुलाई से फरवरी माह में ज्यादा सक्रिया होता है। स्वाईन फ्लू से बचने का बचाव ही उपचार है। इसलिये एहतियात बरतने की आवश्यकता है। प्रदेश के निकटवर्ती राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, उत्तरप्रदेश में विगत एक माह में स्वाईन फ्लू के प्रकरणों में वृद्धि पाई गई है। अत: जो लोग इन क्षेत्रों से प्रदेश में यात्रा करके आ रहे हैं, वे सचेत रहें। यदि उनको स्वाईन फ्लू के लक्षण जैसे सर्दी, जुकाम, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, बुखार के साथ यदि सांस लेने में तकलीफ हो, तो तत्काल शासकीय अस्पताल में जाकर पल्स ऑक्सीमीटर से तुरंत अपनी जांच करायें। स्वाईन फ्लू बीमारी होने पर पूर्ण उपचार लें।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com