-->

Breaking News

कस्तूरबा कॉलेज में दिलाई चीनी वस्तुओं के बहिष्कार की शपथ


एमपी ऑनलाइन न्यूज़ रिपोर्टर राज पंत , गुना। भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय में मनाई गई। इस मौके पर भारत के शहीदों के बलिदान की स्मृति में एवं चीन में बनी वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिए युवा को प्रेरित करने के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर चीन का सामान न स्वयं खरीदने और दूसरों को न खरीदने के प्रेरणा देने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विनीता विजयवर्गीय, प्रो. सतीश चतुर्वेदी, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी विकास जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरूआत की थी जिसमें पूरा देश शामिल हो गया था। अनेक लोग मारे गये, अनेक गिरफ्तार हुये और अनके घायल हुए। आज आवश्यकता है कि हम आजाद भारत में अपने शहीदों के बलिदानों को याद करें, देश को उन्नति के रास्ते पर ले जायें, उन्होनें प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के कथन को उधृत किया कि अगर हमारे देश के लोग एक एक कदम भी चलते हैं तो हमारा देश 125 करोड़ आगे हो जाएगा।

वहीं अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम आर्थिक रूप से भी स्वतंत्र हों एक तरफ हम चीन की वस्तुओं का उपयोग कर रहें हैं। दूसरी ओर वही चीन हमें बार बार युद्ध की धमकी दे रहा है। आजादी की लड़ाई के समय वीर सावरकर ने अंग्रेजी कपड़ो की होली जलाई थी। आज चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करना समय की मांग है। संचालन डॉ. सतीश चतुर्वेदी ने किया इस अवसर पर डॉ. विनीता जैन, केके सक्सेना, श्रीमती आशा बाथम, जावेद अली, मनोज मीना, धमेन्द्र मीना एवं बड़ी सख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com