लिपिक वर्ग का हल्लाबोल 11सितम्बर को भोपाल में करेंगे घेराव
रीवा : लिपिक वर्ग का वेतन विसंगति को लेकर 11सितंबर को भोपाल मे बल्लभ भवन का घेराव करेगे जिसका नेतृत्व मनोज बाजपेयी, सुधीर नायक करेगे । लिपिक वर्ग पूरे म प्र से भोपाल पहुच रहा है भयावह स्थिति बन सकती है क्योकि वेतन विसंगति इतनी ज्यादा है कि समय पर वेतन न मिलना बढा वेतन न मिलना हर जिला कोषागार से वेतन पत्रक लोटा देना जैसे कई मुद्दों को लेकर हल्ला बोल आंदोलन किया जा रहा है लिपिक वर्ग ज्यादा से ज्यादा भोपाल पहुच कर आंदोलन सम्मलित हो।जब तक आंदोलन और घेराव नहीं करेंगे तब तक नेताओ के आँख में बधि पट्टी नहीं खुलेगी । और सभी शिक्षको का शोषण इसी तरह होता रहेगा।
वही 11 सितम्बर को भोपाल में जुटेंगे प्रदेश भर के बाबू, सरकार को सौंपेंगे एक किमी लंबा ज्ञापन सपूर्ण रीवा जिला व प्रदेश के 65 हजार लिपिक अपनी मांगों के समर्थन में 11 सितम्बर को भोपाल में हजारों की संख्या में अम्बेडकर पार्क में जुटेंगे। यहां से कर्मचारियों की रैली मंत्रालय तक जाएगी। रैली में एक किलोमीटर लंबा चौबीस हजार बाबुओं के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भी रहेगा। यह ज्ञापन मंत्रालय पहुंच कर सरकार को सौंपा जाएगा ।
आंदोलन की तैयारी को लेकर भोपाल मे द्वार सभाओं का दौर जारी है। गुरूवार को नर्मदा भवन जल संसाधन विभाग में कर्मचारियों की गेट मीटिंग हुई । इस गेट मीटिंग को कई कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। शुक्रवार को निर्माण भवन, लोक निमार्ण विभाग में दोपहर 1.30 बजे गेट मीटिंग होगी। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में रमेश चन्द्र शर्मा समिति द्वारा की गई 23 अनुसंशाओं जिनमे वेतन विंसगति ग्रेड पे का सुधार आदि सम्मिलित है को लागू करने की मांग शामिल है। बाबूओं के इस आंदोलन को तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने भी दिया आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com