-->

Breaking News

2018 के चुनाव में अजय सिंह को मैहर में है अर्जुन की तलास


एमपी ऑनलाइन न्यूज़ 
अबधबिहारी"निक्की
सतना, ब्यूरो : पिछले विधान सभा मैहर और लोकसभा सतना में मिली करारी हार के बाद नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल एक बार फिर सतना जिले की राजनीति में गढ़ फतह करने के लिए सारे जतन करते दिख रहे है ।आगामी 2018 के विधान सभा चुनाव के मद्दे नजर अजय सिंह राहुल की सबसे ज्यादा खुन्नस वाली विधानसभा मैहर है जहा वे हर हाल में अपना परचम लहराना चाहते है इसके लिए अजय सिंह राहुल मैहर में एक ऐसा अर्जुन ढूंढ़ रहे है जो उन्हें इस युद्ध में विजय दिला सके,एक ऐसा अर्जुन जो नारायण से बलसाली हो जो युद्ध में नारायण के हर तीर का मुकाबला कर सके,एक ऐसा अर्जुन जो नारायणी सेना का मुकाबला कर सके।

सूत्र बताते है की अजय सिंह राहुल नारायण त्रिपाठी को चुनाव हराकर अपनी बुरी पराजयों का बदला लेना चाहते है वो चाहते है की एक ऐसा अर्जुन उन्हें मिले जो नारायण को हारने में साम दण्ड भेद सब लगाए बस जीत उनकी झोली में डाल दे। अजय सिंह पुराने अर्जुनो की ताकत का एकसास कर लिया है उन्हें यह अंदाजा हो चुका है की नारायण की किलाबंदी को ये नहीं भेद सकते इसलिए अजय सिंह अजेय अर्जुन की तलास मैहर में कर रहे है अब वह अजेय अर्जुन नागेंद्रनाथ बढ़गईया बनते है या श्रीकांत चतुर्बेदी या वीरेंद्र कुशवाहा या फिर कही बाहर से सर्वगुण संपन्न अर्जुन लाएंगे यह आने वाला वक्त बताएगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com