वीरगति को प्राप्त हुए रीवा के लाल मुकेश कुमार
रीवा : 13 वर्षों से आर्मी में सेवारत भारत माता के लाल मुकेश कुमार तिवारी ग्राम पचोखर तहसील लालगांव दिनांक 27-09-2017 को वीरगति को प्राप्त हो गए,जैसे ही तिरंगे से लिपटा शव गृहग्राम पहुँचा ग्रामीणों की आँखों से आंशू छलक उठे।कुछ समय से एकाएक कोमा में चले गए थे।जिलेवासियों ने नम आँखों से विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की है।
सामाजिक संगठनों ने अर्पित की रीवा के लाल मुकेश कुमार को विनम्र श्रद्धांजली
13 वर्षों से आर्मी में सेवारत भारत माता के लाल मुकेश कुमार तिवारी ग्राम पचोखर तहसील लालगांव दिनांक 27-09-2017 को वीरगति को प्राप्त हो गए। ड्यूटी के दौरान एक दुर्घटना में कुछ समय से एकाएक कोमा में कोमा में चले गए थे।
रीवा की माटी के लाल मुकेश कुमार की शहादत को सलाम करते हुए युवा एकता परिषद की ओर से संरक्षक पंडित सचिन शर्मा 'सूर्या', थर्ड आई फ़ार जस्टिस संगठन की ओर से अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह परिहार 'शेरा', रायल राजपूत संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह 'संजू', अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मोहनलाल तिवारी,फ़िज़िक्स हाउस की ओर से संचालक बीडी मिश्रा,वंदे मातरम युवा संगठन की ओर से जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी,सुशील सीए कामर्स एकेडमी की ओर से सुशील सिंह,सपाक्स संगठन की ओर से अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com