-->

Breaking News

नईगढ़ी के 232 गांवों में सिंचाई के लिए बिछेगी पाइप लाइन


एमपी ऑनलाइन न्यूज़ 
रीवा : रीवा खेतों में पाइप लाइन बिछाकर स्प्रिंकलर के माध्यम से सिंचाई की योजना जल संसाधन विभाग ने तैयार कर ली है। इसके लिए 232 गांवों को चिन्हित किया गया है। जहां पाइप के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी जल संसाधन विभाग पहुंचाएगा। बताया जा रहा है कि इस योजना को पूरा करने के लिए 836 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। योजना के चालू हो जाने से नईगढ़ी तहसील क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल सूखने से बचाने के लिए जहां पर्याप्त पानी मिलने लगेगा।इस योजना से किसानों की जमीन अधिग्रहित करने की भी समस्या नहीं रहेगी।

इस तरह काम करेगी योजना

माइक्रो इरिगेशन योजना के तहत खेतों में पानी पहुंचाने के लिए नहर नहीं खोदी जाएगी। अण्डर ग्राउण्ड पाइप लाइन के जरिए पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए बहुती केनाल में संपवेल बनाया जाएगा और 2-2 हजार हार्सपावर के मोटर के माध्यम से 6-6 मीटर व्यास की पाइप बिछाई जाएगी। जहां जमीन नीचे होगी वहां जमीन के ऊपर और जहां जमीन ऊंची होगी वहां जमीन के अंदर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। पाइप लाइन बिछाने के समय किसानों से जमीन जल संसाधन विभाग लेगा और काम पूरा होने के बाद किसानों को उनकी जमीन यथावत वापस कर दी जाएगी। जिसके बाद किसान खेतों में काम कर सकेंगे।

निर्माण कार्य होगा प्रतिबंधित

इस दौरान पाइप लाइन को सुरक्षित रखने के लिए सावधानी भी रखी जाएगी। पाइप लाइन वाले क्षेत्र में निर्माण कार्य प्रतिबंधित किया जाएगा जिससे जमीन के अंदर डाली गई पाइप लाइन सुरक्षित रह सके। लीकेज आदि सुधार कार्य के लिए मेन पाइप के साथ ही आवश्यकतानुसार व्यास की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए 3 सेमी व्यास की पाइप लाइन जोड़ी जाएगी। स्प्रिंकलर लगाया जाएगा। सिंचाई के लिए प्रत्येक गांव में वॉटर टैंक बनाए जाएंगे। जिससे स्प्रिंकलर में उच्चदाब के साथ पानी पहुंच सके।

इन्हें भी मिलेगा लाभ

नईगढ़ी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना में तहसील क्षेत्र के 232 गांव तो लाभाविंत होंगे ही इस योजना से मनगवां के 33, मऊगंज 205, त्योंथर के 16, सिरमौर के 32, गुढ़ के 30, रायपुर कर्चुलियान के 30, लगभग 581 गांव शामिल हैं। इससे 50 हजार हेक्टेयर रकवे में सिंचाई की व्यवस्था जल संसाधन विभाग बना रहा है। जिस तरह से विंध्य की लाइफ लाइन बाणसागर को कहा गया है उसी तरह नईगढ़ी के लिए यह सूक्ष्म परियोजना किसानों के लिए लाइफ लाइन बनकर सामने आएगी।

सिंचाई के लिए 836 करोड़ की माइक्रो इरिगेशन योजना के लिए प्रक्रिया की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द इस योजना पर काम चालू हो सके।

आरएन शर्मा,अधीक्षण यंत्री
जल संसाधन विभाग, रीवा

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com