-->

Breaking News

उतार चढ़ाव से भरे कारोबार के दौरान सोना, चांदी कमजोर

नई दिल्ली।। कमजोर ग्लोबल रूख और स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने का भाव 460 रुपए की गिरावट के साथ 30,200 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा उठाव कम करने से चांदी के भाव लगातार चौथे दिन 880 रुपए की हानि के साथ 46890 रुपए प्रति किलो रह गए।

बाजार सूत्रों के अनुसार नवरात्रों की समाप्ति के बीच मांग में कमी और स्टॉकिस्टों की बिकवाली के चलते सोना, चांदी की कीमतों में गिरावट आई। ग्लोबल मार्केट में सोने के भाव गिरकर तीन माह के निचले स्तर पर चले गए। जिसका असर लोकल मार्केट सेंटिमेंट पर पड़ा। न्यू यॉर्क में सोने के भाव 2.2 फीसदी की गिरावट के साथ 1268.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी के भाव 2.9 फीसदी टूट कर 21.25 डॉलर प्रति औंस रह गए।

घरेलू बाजार में सोना 99.9 ओर 99.5 शुद्ध के भाव 460 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 30200 रुपए और 30,000 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पहले के स्तर 25000 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 880 रुपए की गिरावट के साथ 46890 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 810 रुपए टूटकर 47190 रुपए प्रति किलो बंद हुए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com