-->

Breaking News

55 मिनट में दिल्ली से जबलपुर आई Zoom Airlines


सवा घंटे में कोलकाता,दुर्गा पूजा के पहले बंगभाषियों को सौगात
जबलपुर। जूम एयरलाइंस द्वारा  दिल्ली-जबलपुर-कोलकाता फ्लाइट का शुभारंभ आज से कर दिया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट में सांसद राकेश सिंह  केक काट कर इसमें सवार हुए और यहां डुमना एयरपोर्ट में एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ राज्यमंत्री शरद जैन, मेयर डॉ. स्वाति गोडबोले, अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम उपाध्यक्ष एसके मुद्दीन आदि ने यात्रियों का भावभीना स्वागत किया। दिल्ली से आई जूम एयरलाइंस की पहली फ्लाइट ने आज यहां 9 बज कर 55 मिनट पर लैंड किया। जिसमें सांसद राकेश सिंह के साथ जूम एयरलाइंस के चेयरमैन जय बूलचंदानी और सीईओ आस्थोधरजी का भी आगमन हुआ। यह फ्लाइट दिल्ली से जबलपुर 55 मिनट और यहां से कोलकाता 1 घंटा 15 मिनट में पहुंचाएगी।

इस अवसर पर एयरलाइंस के चेयरमैन जय बूलचंदानी ने कहा जबलपुर में इतना रिस्पांस मिलेगा यह उन्होने नहीं सोचा था, सीईओ आस्थोधरजी ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि यह फ्लाइट और पहले ही शुरु कर देना चाहिए थी। सांसद ने इसे अपने द्वारा किए गए प्रयासों की सफलता बताते हुए जबलपुर को विकास पथ पर और आगे ले जाने का संकल्प दोहराया। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com