सुखापठा हत्याकांड में फरार तीनों आरोपी गिरफ्तार
डबरा। पिछोर थाना पुलिस ने हत्या के 3 फरार आरोपियों को टेकनपुर बायपास से गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सूखा पठा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई राम किशोर परिहार की हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को नामजद किया था, जिनमें से तीन आरोपी मंगल परिहार, महेश परिहार व पुष्पेंद्र परिहार फरार चल रहे थे। जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी। इसी बीच थाना प्रभारी पिछोर घनश्याम सिंह भदौरिया को सूचना मिली कि उक्त हत्याकांड के फरार तीनों आरोपी टेकनपुर के पास देखे गए हैं। इस सूचना से वरिष्ठ अफसरों को अवगत कराने के उपरांत उनके निर्देशन में थाना प्रभारी घनश्याम सिंह भदौरिया अपनी टीम के साथ टेकनपुर रवाना हुए और टेकनपुर बायपास पर बनी शराब की दुकान के सामने से तीनो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के बताए गए स्थान से हत्या में प्रयुक्त फरसा व लाठी को भी बरामद कर लिया गया है। इन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब घटना में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपियों को पकड़ने गई टीम में थाना प्रभारी श्री भदौरिया के अलावा आरक्षक विवेक कौरव, मोहम्मद आरिफ, गब्बर सिंह व विजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com