मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफने
शिवपुरी : आखिरकार इंद्र देवता की मेहरबानी
शिवपुरी जिले पर हो गई है। जिसके चलते पिछले 48 घंटों से पूरे जिले मे
जोरदार बारिश हो रही है। करैरा, पिछोर, खनियाधाना और कोलारस क्षेत्र में
भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। करैरा में महुअर नदी पूरे वेग से
बह रही है। महुअर और नावली डैम में पानी लबालब भर गया है। ग्रामीण
क्षेत्रों से भारी वर्षा के समाचार आ रहे हैं। रन्नौद में बरसात से मकानों
में पानी भर आया है और कई मकान पानी में डूब गए हैं। करैरा में भी मूसलाधार
वर्षा जारी है। पिछोर और खनियाधाना में पिछले दो दिन से जोरदार वर्षा हो
रही है। शहर में तो रिमझिम बरसात हुई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कभी तेज
तो कभी धीमी गति से पानी बरसता रहा। शिवपुरी शहर में बरसात दिन भर जारी
रही।
बाढ़ में फंसे 19 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
खनियाधाना में मूसलाधार वर्षा के कारण आई बाढ़ से मुटरैरी नाले का पानी गांव में आ गया और इससे नाले के किनारे बने पांच मकान पूरी तरह पानी में डूब गए और इन मकानों में पानी से घिरे 19 लोगों को नाव आदि की सहायता से पुलिस तथा ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बड़ी मुश्किल से सुरक्षित बाहर निकाला।
इस बाढ़ से बमुश्किल बचकर बाहर आए लोगों ने बताया कि वह रात को सोए थे, जब सुबह जागे तो मकानों में पानी भर आया था और धीरे-धीरे उनके मकान पूरी तरह से पानी में डूब गए, जिससे बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा। ऐसी स्थिति में सभी लोग अपनी छत पर आ गए और पानी उतरने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब पानी कम नहीं हुआ तो उन्होंने रन्नौद थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह चौहान, सरपंच नत्थू केवट एवं ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। उधर छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। भूख से उनका हाल बेहाल बना हुआ था। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने नाव, रस्सी और टयूब की सहायता से रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया तथा एक घंटे तक चले आॅपरेशन के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। थाना प्रभारी श्री चौहान का कहना था कि अगर फंसे हुए लोगों को निकालने में थोड़ी और देर हो जाती तो पानी के बहाव से कच्चे मकान बह जाते और एक बड़ा हादसा घटित हो जाता।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com