-->

Breaking News

मुख्यमंत्री भावान्तर योजना का प्रशिक्षण सम्पन्न


राज कुमार पंत 
अशोकनगर : मुख्यमंत्री भावान्तर योजना तथा खरीफ उपार्जन 2017-18 के सम्बन्ध में  कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट  सभा कक्ष में किया गया।  कार्यशाला में  एन आई सी, खाद्य विभाग , नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी तथा जिले के समस्त सोसाइटी प्रबंधक तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित थे।

कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री एस के जैन द्वारा बताया गया  कि भावान्तर भुगतान योजना किसानो के लिए लाभदायक है इसमें शासन द्वारा विहित प्रक्रिया अपनाकर फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा घोषित मंडियों की मॉडल विक्रय दर के अंतर की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी ! यह योजना सोयाबीन, मूँगफली,  तिल,  रामतिल, मक्का, उड़द, मूँग तथा तुअर फसलों पर लागू होगी ! इस हेतु किसानों को उपार्जन केंद्रों पर पंजीयन कराना होगा तथा फसलों को अधिसूचित मंडियों में बेचना होगा। किसानों का पंजीयन 11 सितम्बर 2017 से 11 अक्टूबर 2017 के मध्य होगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com