-->

Breaking News

मतदान केन्द्रों का होगा युक्तियुक्तकरण


राज कुमार पंत 
गुना, व्यूरो  : जिले में मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा और शुद्ध निर्वाचक नामावली बनाई जाएगी। इस सिलसिले में यहां संयुक्त कलेक्टर श्री भूपेन्द्र गोयल की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न हुई। 

संयुक्त कलेक्टर ने बताया कि जिले में फोटो निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। नये मतदाता 1 जनवरी 2018 को अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावली में अपना नाम शामिल करा सकेंगे। 

संयुक्त कलेक्टर ने जानकारी दी कि मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन 4 अक्टूबर 2017 को होगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग चाहता है कि मतदाता सूची शुद्ध बने। इसलिए मतदाता सूची के संबंध में समय पर दावे-आपत्तियां पेश की जाएं, ताकि शुद्ध मतदाता सूची बनाई जा सके। संयुक्त कलेक्टर ने बताया कि मतदान केन्द्र परिर्वतन की प्रक्रिया भी चल रही है। यदि कोई राजनैतिक दल किसी मतदान केन्द्र के परिर्वतन का प्रस्ताव देना चाहता है, तो वह जल्दी प्रस्तुत किया जाए, ताकि जांच के उपरान्त प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भिजवाया जा सके। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदान केन्द्रों के परिर्वतन के बनाए गए प्रस्ताव पढ़ कर सुनाए गए। संयुक्त कलेक्टर ने बताया कि मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। उन्होंने विधानसभावार बूथ लेवल एजेंटों की सूची शीघ्र निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com