-->

Breaking News

1 साल बाद साइबर सेल की मदद से पकड़ा गया लूट का आरोपी


थाना खैरहा मे पकड़ा गया आरोपी
खैरहा : खैरहा थाना के अपराध क्रमांक 02/16 धारा 384 ,506 भा. द. वी. के प्रक्रण मे फरियादी शशिकांत मिश्रा पिता ददनीराम मिश्रा उम्र 39 बर्ष निवासी राजेंद्र कालोनी थाना खैरहा का रहने वाला जो दिनांक 5/10/ 16 को चिफ़ाहउस धनपुरी से मोटरसाइकिल से अपने घर आ रहा था जो करकटी एवं सिरौंजा के बिच जंगल में झाड़ियों से दो व्यक्ति निकल कर रोड में खड़े होकर भय मे डालकर फरियादी शशिकांत मिश्रा से पर्स पर्स एवं पर्स में रख खासो रुपए तथा सोनी कंपनी का एंड्राइड मोबाइल छीन लिया गया था इसकी विवेचना की जा रही थी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुशांत कुमार सक्सेना के निर्देश में विवेचना की जाकर मोबाइल का काल डिटेल डांटा अधीक्षक महोदय के कार्यालय से प्राप्त किया गया जिस पर मोबाइल का चालू होना एवं टावर लोकेशन धनपुरी का होना पाया गया जिसके आधार पर श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धनपुरी श्री शिवेंद्र प्रताप सिंह बघेल के मार्गदर्शन पर धनपुरी में रेड किया जाकर आरोपी विमल उर्फ रिंकी विश्कर्मा पिता राजेश विश्कर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी हाथी डोल थाना बुढार हाल धनपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ पर सोनी कंपनी का मोबाइल को किशन उर्फ उमेश कोल  पिता शिव प्रसाद कोल उम्र 29 बर्ष निवासी गोपालपुर थाना बुढार एवं जानू उर्फ महेंद्र साहू निवासी सरईकापा से वर्ष 2016 में 1500 रुपए में खरीदा बताया गया तथा आरोपी द्वारा सोनी कंपनी का मोबाइल कीमत 11000 का पेश करने पर जब तक किया गया मामले में धारा 411 भा.द.वी.  बढाई गई तथा आरोपी किशन उर्फ उमेश कोल पिता शिव प्रसाद कोल उम्र 23 वर्ष निवासी गोपालपुर थाना बुढार को दविश देकर गोपालपुर से गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे घर से छिना गया पर्स एवं id कार्ड वगैरा जप्त किया गया आरोपी को आज दिनांक 11/9/17 को गिरफ्तार कर आरोपी जानू उर्फ महेंद्र साहू साकिन सरईकापा का पता तलाश किया गया जो कि थाना बुढार के अपराध धारा 307 भा.द.वी. में जिला जेल शहडोल में बंद होना पाया गया है जिसकी शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी आरोपीयो की गिरफ्तारी एवं विवेचना में थाना प्रभारी के.पी.त्रिपाठी के साथ एएेसाई पि.सी.मिश्रा,एएेसाई एम डी सिंह,जी.एल .गोयल जी,एएेसाई , आरक्षक सौरभ मिश्रा ,अजय पाठक ,धन्ना लाल सोलंकी,केदार सिंह तथा साइबर सेल शहडोल के आरक्षण प्रकाश मिश्रा ,राजकुमार आदी पुलिस कर्मचारियों का विशेष सराहनीय योगदान रहा। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com