-->

Breaking News

स्वस्थ समाज के निर्माण में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका आईजीएनटीयू में फार्मासिस्ट दिवस पर व्याख्यान और रैली आयोजित

स्वस्थ समाज के निर्माण में

फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका

आईजीएनटीयू में फार्मासिस्ट दिवस पर व्याख्यान और रैली आयोजित

अनूपपुर / अमरकटंक/ 8770089979
स्वस्थ समाज के निर्माण में फार्मासिस्ट्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। अतः फार्मेसी के छात्रों को इस चुनौतीपूर्ण करियर की भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अभी से स्वयं को तैयार करना होगा। यह कहना है विभिन्न शिक्षाविदों का जो इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में सोमवार को फार्मेसिस्ट्स डे पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डीन फार्मेसी प्रो. एन.एस.एच.एन. मूर्ति ने फार्मेसिस्ट्स डे की शुरूआत और फार्मासिस्ट के स्वास्थ्य सेवाओं में दिए जाने वाले महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट दवाओं के निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, मानसिक स्वास्थ्य, टीकाकरण और परिवार नियोजन जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं में भी प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। फार्मेसी के छात्रों को स्वयं को नई बीमारियों को पहचानने और इन्हें दूर करने के लिए तैयार करना होगा। कुलसचिव डॉ. ए.आर. सुब्रामणियन ने भारतीय चिकित्सा पद्धतियों का जिक्र करते कहा कि इनका एलोपैथी और होम्योपैथी के साथ संबंध स्थापित करके इनका लाभ आम मरीजों तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए सही दवा का निर्धारण, आकस्मिक परिस्थिति में मरीज को तुरंत सहायता देना और दवाओं की कमी होने पर भी परिस्थितियों से निपटना भी फार्मासिस्ट की योग्यता का निर्धारण करता है। निदेशक (अकादमिक) प्रो. आलोक श्रोत्रिय ने अश्वनी कुमार, वैद्य धनवंतरि, चरक के चिकित्सा जगत में योगदान और भारत में शल्य चिकित्सा पद्धति के विकास का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान की आवश्यकता के अनुसार अब फार्मेसी छात्रों को दवाओं के प्रभाव को बीमारी से ग्रस्त भाग तक पहुंचाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग करना सीखना होगा। वित्ताधिकारी सीएमए ए.जेना ने नवीन जीवन शैली से उत्पन्न हो रही बीमारियों का जिक्र करते हुए इनका निदान खोजने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में फार्मेसी छात्रों को शपथ भी दिलाई गई और विभिन्न विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रो. नवीन शर्मा, डॉ. ऋषि पालीवाल, डॉ. सुनीता मिंज, डॉ. के. श्रीनिवास राव सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया। धन्यवाद डॉ. एस. मैती ने दिया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com