-->

Breaking News

हैहयवंशीय ताम्रकार (कसेरा) संगठन की जिला कार्यकारिणी घोषित, चन्द्रकांत बने जिलाध्यक्ष


होशंगाबाद : हैहयवंशीय ताम्रकार समाज के जिला कार्यकारिणी गठन हेतु बैठक इटारसी में प्रकाश पैगवार के निज निवास पर संपन्न हुई। बैठक में मार्गदर्शन हेतु ताम्रकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर रीवा श्री राजेंद्र ताम्रकार विशेष रुप से उपस्थित रहे। श्री ताम्रकार ने सामाजिक बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी ताम्रकार बंधु एकजुटता के लिए एक सूत्र में बंधे हैं। समाज को संगठित कर हमें निरंतर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा ताम्रकार समाज एक स्वच्छ साफ सुथरा ईमानदारी एवं मेहनत के लिए पहचाना जाता है। कर्मों एवं व्यवहार से ताम्रकार समाज की एक अलग पहचान है। बैठक को सीताराम करैया ने भी संवोधित किया।

बैठक में अतिथियों ने भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर सरस्वती वंदना श्री अभिनेश चंद्रवंशी द्वारा प्रस्तुत की गई। स्वागत भाषण संभागीय चुनाव अधिकारी श्री कैप्टन करैया द्वारा दिया गया।

बैठक मे सर्व सम्मति से जिला समिति का गठन किया गया। जिसमे जिलाध्यक्ष श्री चंद्रकांत चंद्रवंशी इटारसी, उपाध्यक्ष श्री शम्भूदयाल पिपरिया, गौरीशंकर ताम्रकार बाबई, मुरारी कांसकार होशंगाबाद, कैलाश पैगवार इटारसी, अधीर ताम्रकार इटारसी, संगठन मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी बानापुरा, सह सचिव नीलेश चंद्रवंशी, नीरज पटेल होशंगाबाद, कोषाध्यक्ष शिवकुमार ताम्रकार इटारसी, प्रचारमंत्री संजय वर्मा बाबई, कार्यालय मंत्री अरविंद चंद्रवंशी इटारसी एवं  कार्यकाणी सदस्य नंदकिशोर कांसकार, नीलेश जराठे, सुनील ताम्रकार, प्रकाश ताम्रकार, वरुण ताम्रकार, विवेक वर्मा, विशाल ताम्रकार, अविनेश चंदवंशी, प्रखर चंदवंशी,दुष्यंत करैया, आलोक वर्मा को बनाया गया। वहीं आमंत्रित सदस्य के रूप में के.के.जराठे, डाँ.अतुल सेठा, सीताराम करैया, केप्टन किशोर करैया, राजेंद्र जराठे, विवेक वर्मा, सुरेश वर्मा को बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद चंदवंशी एंव केप्टन करैया ओर आभार संदीप चंद्रवंशी ने माना।

बैठक में होशंगाबाद सिवनी बनापुरा बाबई पिपरिया, सोहागपुर एवं इटारसी के ताम्रकार समाज के बंधुवर एकत्रित हुए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com