-->

Breaking News

मंदाकिनी नदी की स्वच्छता बनाये रखने मिल जुलकर होंगे प्रयास


सतना और चित्रकूट जिले के अधिकारियो की संयुक्त बैठक सम्पन्न
सतना : नेशनल ग्रीन ट्रिव्यूनल के निर्देशानुसार धार्मिक स्थल चित्रकूट के पर्यावरण संरक्षण और पवित्र मंदाकिनी नदी की स्वच्छता और निर्मलता बनाये रखने के लिये उ.प्र. और म.प्र. के भाग में आने वाले चित्रकूट के समूचे क्षेत्र में दोनो जिले के प्रशासनिक अमले द्वारा संयुक्त प्रयास किये जायेगें। इस आशय के निर्णय बुधवार को सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुण्ड के सभागार मे सम्पन्न चित्रकूट और सतना जिले के वरिष्ठ अधिकारियो की बैठक मे लिये गयें। इस मौके पर कलेक्टर सतना नरेश पाल, डी.एम. चित्रकूट शिवाकांत द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्रकूट बलवंत चौधरी, सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के डॉ. बी.के.जैन, उ.प्र. के चित्रकूट जिले के एस.डी.एम., जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं सतना जिले के मझगवां एस.डी.एम. ए.पी.द्विवेदी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी चित्रकूट ओमपाल सिंह भदौरिया, कामतानाथ प्रमुख द्वार के राजीवलोचनदास भी उपस्थित थे।
    मुख्य नगर पालिका अधिकारी चित्रकूट ओमपाल सिंह ने बताया कि एन.जी.टी. के दिशा निर्देशो के अनुरूप सतना जिले के क्षेत्र मे आने वाले चित्रकूट मे जनसुविधाओ के विकास और पर्यावरण संरक्षण तथा मंदाकिनी नदी की स्वच्छता के लिये कार्य किये गये है तथा मंदाकिनी सीवर प्लान की द्वितीय चरण की योजना में 28 करोड लागत से विभिन्न प्रस्तावित है। कलेक्टर नरेश पाल ने कहा कि चित्रकूट मे दीपावली का अमावस्या मेला भी अगले माह आयोजित होगा। इसके पूर्व स्वच्छता संबंधी आवश्यक व्यवस्थाये एवं कार्य पूरे कर लिये जाये। उन्होने बताया कि आश्रम और धर्मशाला की गंदगी नदियो मे नही मिले तथा कोई भी गंदा पानी बिना ट्रीट किये हुये मंदाकिनी मे नही मिले इसके सभी कार्य द्वितीय फेस में किये जायेगें। डी.एम. चित्रकूट शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि निर्मोही अखाडा के पास सरयू नाला मंदाकिनी मे मिलता है अधिकतम गंदा पानी वही से प्रवाहित होता है। म.प्र. सरकार की ओर से गंदे पानी का संम्पिग स्टेशन वहां बनाया जा रहा है। उ.प्र. सरकार की ओर से स्वच्छता के लिये आवश्यक कदम उठाये जायेगें। उन्होने अपने अधिकारियो को मॉ मंदाकिनी के स्वच्छता मे अवरोध उत्पन्न कर रहे अनाधिकृत निर्माणो की डिमार्किंग का कार्य भी शुरू कराने के निर्देश दिये।
    बैठक मे निर्णय लिया गया कि सती अनुसुईया गुप्त गोदावरी हनुमान धारा मे सालिड बेस्ट मैनेजमेन्ट भी किया जायेगा तथा पालीथिन प्लास्टिक के उपयोग को हतोस्ताहित करने अभी जनजागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद जप्ती और जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी। मंदाकिनी नदी के तट के साफ-स्वच्छ बनाये रखने दीपक दोने और अगरबत्ती के प्लास्टिक के स्थान पर कागज का उपयोग किये जाने की सलाह दी गई। इसी प्रकार नदी मे साबुन और शैम्पू लगाकर नहाने वालो को समझाईश देकर रोकने के निर्देश दिये गये। मंदाकिनी नदी के किनारे जैविक खाद के उपयोग को प्रोत्साहित करने और रासायनिक खाद के प्रयोग को हतोत्साहित करने के संबंध में किसानो मे जागरूकता लाने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर नरेश पाल ने कहा कि शौचालय एवं जनसुविधाओ की जानकारी श्रद्धालूओ को आसानी हो सके इसके लिये साईन बोर्ड लगाये जाये तथा चित्रकूट क्षेत्र में पूर्ण ओ.डी.एफ. का वातावरण बनाकर शौचालय दान करने का अभियान भी शुरू किया जाये। चित्रकूट और सतना जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियो के बीच दीपावली अमावस्या मेले की तैयारियो के संबंध में आवश्यक चर्चा और निर्णय लिये गये।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com