सांसद निधि से सी सी रोड निर्माण के लिए 50 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति
होशंगाबाद : नरसिंहपुर-होशंगाबाद सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह की सांसद निधि से होशंगाबाद जिले के विभिन्न विकासखण्ड की 6 ग्राम पंचायतों में सीसी रोड निर्माण के लिए 9 लाख 50 हजार रूपये तथा इन्ही सीसी रोड निर्माण के लिए मनरेगा कन्वरजेंस से 3 लाख 91 हजार 477 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने जारी किए है।
कलेक्टर ने बनखेडी के ग्राम महुआखेडा में चक्रधर जी दीवान के मकान से विजय शाह के मकान की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए सांसद निधि से 2 लाख रूपये तथा मनरेगा कन्वरजेंस से 1 लाख 20 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश जारी किए है। इसी क्रम में सिवनीमालवा के ग्राम चौतलाय में प्राथमिक शाला भवन से राम मंदिर की ओर सीसी रोड व नाली निर्माण हेतु सांसद निधि से 1 लाख 50 हजार व मनरेगा कन्वरजेंस से 33 हजार 627 रूपये की, पिपरिया के ग्राम धनासिरी में पूरन के मकान से पडहर जी के मकान की ओर सीसी रोड निर्माण हेतु सांसद निधि से 1 लाख 50 हजार रूपये व मनरेगा कन्वरजेंस से 40 हजार रूपये, बाबई के ग्राम चौराहेट में सिलारी मेन रोड से चौराहेट की ओर सीसी रोड निर्माण हेतु सांसद निधि से 1 लाख 50 हजार तथा मनरेगा कन्वरजेंस से 65 हजार 950 रूपये, रैपुरा में राधेश्याम मीना के मकान से भगवान सिंह मीना के मकान की ओर सीसी रोड निर्माण हेतु सांसद निधि से 1 लाख 50 हजार रूपये तथा मनरेगा कन्वरजेंस से 65 हजार 950 रूपये तथा मजोजलपुर में शाला भवन से मनमोहन के घर की ओर आंतरिक सीसी रोड निर्माण हेतु सांसद निधि से 1 लाख 50 हजार रूपये तथा मनरेगा कन्वरजेंस से 65 हजार 950 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश जारी किए गए है। संपूर्ण निर्माण कार्य की नोडल ऐजेंसी संबंधित ग्राम पंचायतो की जनपद पंचायत है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com