-->

Breaking News

जनपद जैतहरी के हर्री गांव में तिपान नदी पर विधायक, कलेक्टर, जिप सीईओ ने किया बोरी बंधान

जनपद जैतहरी के हर्री गांव में तिपान नदी पर विधायक, कलेक्टर, जिप सीईओ ने किया बोरी बंधान

अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा -8770089979

 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2017 तक विशेष जागरूकता एवं श्रमदान पखवाड़ा स्वच्छता ही सेवा के तहत आज जिले भर में स्थानीय जन, जन प्रतिधिनिगण स्वयंसेवी संगठन तथा शासकीय सेवकों के द्वारा स्वच्छता श्रमदान गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम हर्री में तिपान नदी तट पर सेवा दिवस के अवसर पर अनूपपुर जिले में अल्पवर्षा को देखते हुए, जन सहयोंग से बहते हुए पानी को रोकने हेतु बोरी बंधान किया गया। स्थानीय तकनीक को अपनाकर जिले के नदी नालों में बोरी बंधान तथा स्टाप डेमों में कड़ी शटर लगाने के कार्य की शुरूआत की गई। इस अवसर पर अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामलाल रौतेल, कलेक्टर श्री अजय शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.व्ही.एस. चैधरी, जनपद जैतहरी के सीईओ श्री एस.के. वाजपेयी, जनपद सदस्य, सरपंच, उप संरपच, पंच तथा स्थानीय ग्रामीण जनों ने सहभागिता निभाई। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक जल संरक्षण का कार्य की शुरूआत तथा पर्वेक्षण के लिए जिला स्तर से अधिकारी नियुक्त किये गये।


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com