-->

Breaking News

नाली निर्माण न होने से घर में घुस रहा वर्षा का पानी पंचायत की लापरवाही हुई उजागर

नाली निर्माण न होने से घर में घुस रहा वर्षा का पानी

पंचायत की लापरवाही हुई उजागर                

अनूपपुर/प्रदीप मिश्रा- 8770089979




 जैतहरी जनपद के ग्राम बरगवां में वैसे तो विकास कार्यो को लेकर कागजों में कई विकास कार्य पूरे कर दिये गयें है यहां बिना नाली निर्माण किऐ सडको का निर्माण कर दिया गया है जिससे आमजन प्रभावित हो रहे है कल हुई तेज वर्षा में वार्ड न. 12 सरपंच के घर के बगल से बने राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी के मकान में घर के अंदर बाढ आ गया जिससे उनकी गृहस्थी अस्त व्यस्त हो गई 

 राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी का कहना है कि हम सरंपच के मोहल्ले के है और यहां विकास औंधे मुंह गिरा है कई बार  हमने नाली निर्माण को लेकर सरपंच को कहा है  लेकिन सरपंच द्वारा अपने ही मोहल्ले की उपेक्षा की जा रही है बरगवां गांव में आज भी कई वार्डो में नाली का निर्माण नही हुआ है बल्कि निर्माण के नाम पर पैसा आहरित कर लिया गया है राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी का कहना है कि हम अपने पट्टे के भूमि में भी नाली निर्माण होने देना चाहते है लेकिन कई वर्षो से हमारी बातों को ध्यान में नही रखा जा रहा है।


वार्ड न. 16 से 20 में नालियां जाम बढ़ रही बिमारी

ग्राम पंचायत बरगवां के 16 से 20 न. वार्ड में लगातार नालियांें की सफाई न होने से संक्रमक बिमारियां फैल रही है वहीं पानी निकासी भी नही हो पा रही है जिससे लोगो के घर के सामने लबालब पानी भरा रहता है यहां सफाई के नाम पर काफी खर्च कागजों में हो चुके है लोगो के कहने पर भी न तो जनप्रतिनिधि ध्यान देते है और न ही सरपंच सचिव यहां काॅलरी द्वारा दिये जा रहे पैसों का भी बंदर बांट किया जा रहा है जो कि जांच का विषय है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com