अखाड़ा परिषद् को सन्त रामपाल ने शास्तार्थ के लिए दी खुली चुनौती
एमपी ऑनलाइन न्यूज़
रीवा : रीवा जगत गुरु तत्वदर्शी सन्त रामपाल जी महाराज जी के लाखों अनुयायियों द्वारा नरेंद्र गिरि अध्यक्ष, अखाडा परिषद् को खुली चुनौती दी है कि जिस प्रकार का रवैया अखाडा परिषद् के द्वारा देखने को मिला है वह देश के भविष्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। सन्त रामपाल जी महाराज जी को फर्जी की श्रेणी में खड़े करने वाले अपनी सत्यता और सन्त होने का प्रमाण दें साथ ही कहा गया है कि समाज को कुरीतियों और शास्त्र विरुद्ध साधना की तरफ धकेलने का प्रयास इन ढोंगी,फरेबी,मक्कार तथाकथित कहे जाने वाले सन्तों, महंतों व अखाड़ा वालों की तरफ से सदियों से किया गया है।समाज के नैतिक और आध्यात्मिक पतन की जिम्मेदारी भी इन्ही पर है जिन्होंने अपने भरण पोषण के लिये सदियों से शास्त्र विरुद्ध साधना तथा मनमाना आचरण किया और कराया है। जिन्होंने कभी भी शास्त्रों में लिखा क्या है ये समाज को दिखाने का भी प्रयास नहीं किया सिर्फ लोकवेद के आधार पर हमारे पूर्वजो को कौआ ही बनाया है। आज सन्त रामपाल जी के अनुयायी शास्त्रों की लिखी बातों को मानते हैं, कोई भी व्यक्ति किसी के दोषी होने का फैसला प्रमाण के आधार पर करे न कि मनमानी।
मध्यप्रदेश के बैतूल आश्रम के केयरटेकर भक्त विष्णु दास जी द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि यदि अखाडा परिषद् अपने बयान में से सन्त रामपाल जी का नाम नही हटाते हैं तो खुली चुनौती स्वीकार करे और आएं मैदान में करें शास्त्रार्थ।
पूरे मध्यप्रदेश की संगत के साथ ही रीवा संभाग कोऑर्डिनेटर लोकेश दास, जिला कोऑर्डिनेटर शिवराज दास, पुष्पेंद्र दास, अशोक दास, गोपाल दास, रामसुमिरन दास, मुकुटधारी दास, राघवेंन्द्र दास एवं रीवा जिले की सभी संगत ने एक स्वर में अखाड़ा परिषद और उनके बयान की भर्त्सना करती है। यदि कोई और भी अखाड़ा परिषद के बयान से इत्तेफ़ाक रखते हों तो वे भी उनके साथ सन्त रामपाल जी से शास्त्रार्थ के लिए सामने आएं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com