हथियार लेस बदमाशो को पुलिस ने किया गिरफ्तार , बडी बारदात की फिराक मे थे
एमपी ऑनलाइन न्यूज़
रीवा : रीवा जिले के सेंट्रल जेल में हथियार लेकर आये हुए थे बदमाश पुलिस ने आधा दर्जन बदमाशो को गिरफतार कर लिया है रीवा एसपी ललित शाक्यवार को मिली थी सुचना जिस पर मऊगंज पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी अपराधी 302 के अपराधी संजय पटेल नाम के कैदी से मिलने आये हुए थे पकडे गए अपराधी रवि कुमार जैसवाल पिता इंद्र कुमार जैसवाल उम्र 21 वर्ष निवाशी रतहरा जिसके पास से एक पिस्टल और दो जिन्दा कर्तूश बरामद हुआ है , आरोपी अंकुश पटेल पिता संतोष पटेल उम्रव 23 साल निवाशी देवगांव जिसके एक रिबालवर और कर्तुश बरामद हुआ है । आरोपी शिवराज पटेल पिता इंद्रपाल पटेल उम्र 18 वर्ष निवाशी धनगंन लौर जिला रीवा जिसके पास से315 बोल्ट का देशी कट्टा बरामद हुआ है। वही चौथा आरोपी प्रफुल्ल कोल पिता मोहन पटेल उम्र 23 वर्ष निवाशी पेरडिया जिसके पास से 1हाथ का लंबा तलबार बरामद हुआ है। वही पांचवा आरोपी अमनदीप पिता गंगाधर उम्र 20 वर्ष निवाशी धनवरा जिला रीवा जिसके पास से एक लंबी तलबार बरामद हुई है ।आरोपियों की गाड़ी की तलाशी ये सभी हथियार बरामद हुआ है ।आरोपियों में एक शातिर शराब तस्कर व लूट के दो आरोपी भी है शामिल।
बताया गया है कि पकडे गये बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे , तभी पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी आरोपियों से पूछ ताछ करने पर आरोपियों ने बताया की संजय पटेल जो 302 का अपराधी है उसी से मिलने आये हुए थे। आरोपी बड़ी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में थे तभी मऊगंज थाना प्रभारी हरीश दुबे ने अपने स्टाफ के साथ घेरा बंदी करके आरोपियों को गिरफ्तार किया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com