श्री बीसभुजा देवी जी मंदिर पर व्यवस्थाओं हेतु अधिकारियों को सौंपे दायित्व
राज कुमार पंत
गुना,व्यूरो : कलेक्टर श्री राजेश जैन ने श्री बीसभुजा देवी जी (बजरंगढ़ में स्थापित) मंदिर में आगामी 21 सितंबर 2017 से 29 सितंबर 2017 तक मनाए जाने वाले शरद नवरात्रि पर्व पर श्रृद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे हैं।
नवरात्रि पर्व के समय दर्शनार्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की जवाबदारी कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं ग्राम पंचायत बजरंगढ़ को संयुक्त रूप से सौंपी गई है। जबकि वहां उक्त अवधि में पानी के पर्याप्त टैंकर नियमित रखवाने की मुख्य नगरपालिका अधिकारी गुना को जिम्मेदारी दी गई है। उनसे 21 सितंबर से 30 सितंबर 2017 तक निरंतर पानी की व्यवस्था सनिश्चित करने को कहा गया है। दर्शनार्थियों हेतु वाहनों की समुचित व्यवस्था करने के दायित्व अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को सौंपे गए हैं।
मंदिर की पुताई एवं सड़क की मरम्मत की व्यवस्था कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग गुना संभालेंगे। संभागीय अधीक्षण यंत्री म.प्र. राज्य विद्युत वितरण केन्द्र मंडल गुना विद्युत आपूर्ति की उचित व्यवस्था करेंगे। मंदिर पर सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करने के पुलिस अधीक्षक को दायित्व सौंपे गए हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com