-->

Breaking News

महाविद्यालय मे शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक राष्ट्र निर्माण के साथ संस्कृति के संरक्षक भी

महाविद्यालय मे शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

शिक्षक राष्ट्र निर्माण के साथ संस्कृति के संरक्षक भी

अनूपपुर / राजेंद्ग्राम /सुनील गुप्ता 
शिक्षक दिवस पर शासकीय महाविद्यालय  पुष्पराजगढ मे शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया छात्र छात्राओं द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्वारा शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक पुष्पेन्द्र कुमार पाण्डे का भी कल व फूल माला से स्वागत  सम्मान किया गया कार्यक्रम की अध्यक्ष महाविद्यालय प्रचार्य डा0 जे0 श्यामए प्रोफेसर डी0 पी0 शार्मेए वहीं अमृत लाल झारिया का सम्मान फूल माला से किया गया शिक्षक सम्मान समारोह मे छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि पाण्डेय ने कहा की बड़े गर्व की बात हैए गुरु और समाज तथा युवा पीढ़ी को सही दिशा देने मे शिक्षक की अहम भूमिका होती है। गुरु का शिष्य के प्रति और शिष्य का गुरु के प्रति समर्पण से विकास तथा नैतिकता का मार्ग प्रशस्त होता है भारत के दूसरे राष्ट्रपति डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप मे मनाया जाता है शिक्षक के रूप मे समाज के लिये उनके किये गये योगदान को श्रध्दांजलि के रूप मे आज हम उनके जन्म दिवस को मना रहे  है आज यहां पर शिक्षक के रूप मे सम्मान पाकर अभिभूत है कार्यक्रम की अध्यक्ष महाविद्यालय  की प्राचार्या जे0 श्याम ने कहा की शिक्षक देश के भावी नागरिकों अर्थात बच्चों के व्यक्तित्व को संवारने के साथ साथ उन्हें शिक्षित भी  करते है शिक्षको व्दारा किये गये श्रेष्ठ कार्यो का मूल्यांकन कर उन्हें सम्मानित करने का दिन ही शिक्षक दिवस कहलाता है । शिक्षक  राष्ट्र निर्माण के साथ.साथ राष्ट्रीय संस्कृति के संरक्षक भी है। उन्हें अज्ञानता रूपी  अंधकार से बाहर निकालकर ज्ञान रूपी प्रकाश मे लाने का कार्य भी शिक्षक  ही करते है ।शिक्षक  उस दीपक के समान है  जो अपनी ज्ञान ज्योति से छात्र .छात्राओं को प्रकाशमान करते  है। कार्यक्रम का संचालन महाविधालय  की छात्रा कु0ण् प्रियंका तिवारी ने किया ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com