-->

Breaking News

खुले में शौच मुक्ति के सम्मान को उत्सव के रूप में मनाया


ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली को मिली सौगातें
अलिराजपुर : बुधवार का दिन ग्राम पंचायत बडी खट्टाली के रहवासियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था। जहां ग्रामीणों ने खुले में शौच से मुक्त होने का सम्मान प्राप्त किया वहीं ग्राम विकास की कई सौगातों ने ग्रामीणों के उत्साह को ओर बढा दिया। जोबट जनपद की तीसरी खुले में शौच मुक्त पंचायत का सम्मान देने के लिए स्वयं कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुग्रह पी., एसडीएम जोबट श्री साकेत मालवीय सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारीगण ग्राम बडी खट्टाली पहुंचे। यहां ग्राम के प्रवेश द्वार पर ग्राम के बडी संख्या में ग्रामीणों, व्यापारियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों, पत्रकारों आदि ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुग्रह पी., एसडीएम श्री साकेत मालवीय का पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया। उक्त स्थल से बडी संख्या में सभी जुलूस के रूप में ग्राम के विभिन्न मार्गों से होते हुए और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जुलूस में ढोल-मादल के साथ उत्साह का संगीत हर ग्रामवासी को उक्त ओडीएफ सम्मान उत्सव में सम्मिलित होकर उत्साहित होने के लिए प्रेरित कर रहा था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा जिले में साफ सफाई के मामले में श्रेष्ठ पंचायतों में बडी खट्टाली भी एक है। ग्राम ने खुले में शौच मुक्त पंचायत का सम्मान प्राप्त करके एक और कदम आगे बढाया है। यहां ओडीएफ के उत्सव में ग्रामीणों की भागीदारी से अभिभूत हूं। उन्होंने कचरा प्रबंधन हेतु कचरा गाडी लेने हेतु ग्राम पंचायतवासियों से आगे आने की बात कही। इस अवसर पर ग्राम सरपंच एवं गणमान्य नागरिकों की ओर से ग्राम विकास हेतु मांग प्राप्ति होने पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने पंच परमेश्वर राशि से ग्राम में बायपास तक सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही जर्जर भवन को जमीदोज करने की अनुमति प्रदान करते हुए ग्राम पंचायत द्वारा शापिंग काम्प्लेक्स निर्माण हेतु स्वीकृति दी। साथ ही बडी खट्टाली से नानपुर मार्ग की जर्जर हालत के सुधार हेतु मांग किए जाने पर उक्त मार्ग के सुधार हेतु आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत बडी खट्टाली को ओडीएफ का सम्मान मिलने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने ग्राम में कचरा निपटान हेतु कचरा वाहन लेने हेतु ग्रामीणों को आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि श्री रमेश मेहता ने किया। आभार श्री मदन लढढा ने माना।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com